मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत रामपुर शहीद बाबा के मजार के पास आज बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकूओ से हमला कर उसे घायल कर दिया, चाकू के वार से युवक गंभीर रूप से घायल होकर वही जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार होकर जंगल की ओर भाग निकले, घायल युवक पर एक चरवाहे की नजर घायल युवक पर पड़ गयी, उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी, साथ ही फरार हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, वारदात के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है,
Share: