मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के गैपुरा मंडल छानवे ब्लॉक के बबुरा में आयोजित ऐतिहासिक कुश्ती दंगल में पहलवानो की कुश्ती बराबर रही, तो वही 25 हजार की कुश्ती में शमशेर और निगम संयुक्त विजेता बने, बबुरा गांव में कार्तिक मास के आखिरी मंगलवार को ऐतिहासिक मेले में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसे ठाकुर ब्रह्म बाबा कुश्ती दंगल कमेटी द्वारा आयोजित कराया गया, इस दंगल में सबसे बड़ी 25 हजार रुपये की कुश्ती चंदौली के शमशेर पहलवान और जौनपुर के निगम पहलवान के बीच हुई, दो बार समय बढ़ाने के बाद भी दोनों पहलवान एक-दूसरे को चित नहीं कर सके, अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा और दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया,
Share: