मिर्ज़ापुर खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक चुनाव के लिए आज राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया प्रांगण से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, पोलिंग पार्टियों के रवाना एवं पहुंचने के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजकीय इण्टर कालेज पहुंचकर निर्वाचन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण किया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए, इस दौरान मतदान केन्द्रों के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा कार्मियो मतपत्र, मतपेटी व अन्य निर्वाचन सामाग्री के साथ रवानगी की गई, जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए 30 मतदेय स्थल व 18 मतदान केन्द्र है, जिसमें से 14 मतदेय स्थल/मतदान केन्द्र पर शिक्षक निर्वाचन के लिए बनाए गए है, उन्होंने बताया कि आज पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई, सभी मतदान केन्द्रों को सेक्टर बनाया गया है जहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे उसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है,
Share: