मिर्ज़ापुर कांग्रेसियों के प्रदर्शन के समर्थन में बीती रात प्रदर्शन स्थल।पर पहुंचे सपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा से पुलिस प्रशासन और शासन के अधिकारियों से नोको झोंक व धक्का मुक्की हो गयी, पूरा मामला ये रहा कि मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर में बीते दस दिनों से कांग्रेसियों ने अहरौरा क्षेत्र में 20 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा में से एक को हटाने, व विन्ध्याचल अष्टभुजा के टोल प्लाजा को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ हुए थे, बीती देर रात कई थानों की पुलिस व एसडीएम मौके पर पहुंचकर धरना पर बैठे कांग्रेस नेताओ को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर हटवा दिया, प्रशासन की कार्रवाई से नाराज कांग्रेसी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सपा नगर पालिका के प्रत्याशी सतीश मिश्रा वहा पहुंचे जिनकी एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र व पुलिस अधिकारियों से काफी नोको झोंक व धक्का मुक्की हो गयी, सपा नेता व अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्रा को पुलिस धकेलते हुए गाड़ी में बैठा कर ले गयी, पूरे घटना क्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ,
Share: