मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब के रहने वाले मकान स्वामी पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन पूजन करने गए थे, बंद मकान पर चोरों की नजर पड़ गयी, बीती रात चोरों ने सभी कमरे के ताले तोड़कर एक एक कमरे की तलाशी लेते हुए, लाखो रुपये के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए, जानकारी के अनुसार यह मकान सुधीर जायसवाल का था, वह अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन पूजन करने के लिए गए हुए थे, अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवर सहित नगदी चोरी कर ली, मामले की जानकारी तब हुई जब सुधीर जायसवाल का भतीजा घर पर आया ताला खुला देख घबरा गया, आनन फानन में पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के मामले की जांच कर रही है ,
Share: