Advertisement

मिर्ज़ापुर में एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर जेई को एक लाख रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर में एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर जेई को एक लाख रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने आज बाण सागर विभाग के जेई को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, जेई मुसाफिर यादव ने ठेकेदार के द्वारा कराये गए निर्माण काम के बिल को पास करने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत की मांग किया था, ठेकेदार दीपक सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया था, ठेकेदार द्वारा आज एक लाख रुपए लेकर जेई को देने पहुंचा था, जिसको पकड़ने के लिए पहले से ही एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर कालोनी में जाल बिछाकर रखा था, जैसे ही ठेकेदार से जेई ने एक लाख रुपये रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, थाना देहात कोतवाली में लाकर जेई से एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें