Advertisement

मक्के के खेत में लगे करंट की तार के चपेट में आने से चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत

मक्के के खेत में लगे करंट की तार के चपेट में आने से चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत
प्रयागराज गंगानगर जोन के थाना बहरिया क्षेत्र के खलसा गांव में मक्के के खेत में धान कु रोपाई के लिए खेत मे धान की बेहन निकालने गया, 14 वर्षीय अर्पित यादव मक्का के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, भतीजे को तड़पता देख चाचा कमलेश यादव भतीजे अर्पित को बचाने के लिए दौड़े, इस दौरान दोनो करंट की चपेट में आ गए, दुर्घटना में चाचा भतीजे दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी, मृतकों की पहचान 29 वर्षीय कमलेश कुमार यादव पुत्र सीताराम यादव और 14 वर्षीय अर्पित यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को खेत से बाहर निकाला, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया, ग्रामीण मक्का खेत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे, पुलिस ने उचित कार्रवाई करने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, मक्के की खेत में मवेशियों से बचने के लिए चारों तरफ बिजली के तार से ग्राउंडिंग की गई थी, पुलिस मक्का खेत के मालिक आरोपी नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, एसीपी फूलपुर ने कहा कि जो दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जायेगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें