Advertisement

भदोही औराई पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह सहित 8 लोगो को न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट में आरोप मुक्त किया

भदोही औराई पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह सहित 8 लोगो को न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट में आरोप मुक्त किया
भदोही ज्ञानपुर अपर न्यायधीश प्रथम पुष्पा सिंह की अदालत ने पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह सहित कुल 8 लोगो को गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोप मुक्त कर दिया, वर्ष 2007 में उस समय के तत्कालीन विधायक विजय मिश्रा के काफिले पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह सहित कुल 8 लोगो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मामले में मुकदमा दर्ज किया था, मामला भदोही जनपद के थाना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के पास बीते 26 मई 2007 को तत्कालीन विधायक विजय मिश्रा व उनके समर्थकों पर चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगो ने अवैध असलहों के साथ उन लोगों पर हमला कर दिया था, इस मुख्य मामले में कोर्ट ने साल 2015 में ही सभी आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया था, उसी को आधार बनाकर कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में भी सभी को आरोप मुक्त कर दिया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें