प्रयागराज के फाफामऊ के चांदपुर गांव में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज का जर्जर हिस्सा आज सोमवार की दोपहर भरभराकर गिर गया, उस दौरान बड़ी संख्या में लोग कोल्ड स्टोर में काम कर रहे थे, दीवार गिरते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गया, कोल्ड स्टोरेज ढहने से अमोनियम गैस का रिसाव हो गया, जो काफी दूर तक फैल गया, जिससे बदबू चारो तरफ होने लगा, कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढहने से उसके नीचे दो दर्जन से अधिक लोगो के दबने की आशंका है, स्थानीय लोगो की माने तो इस कोल्ड स्टोरेज में सैकड़ो से अधिक लोग काम करते हैं, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया, मलवे के नीचे दबे लोगो को एनडीआरएफ टीम ने भी मिलकर रेस्क्यू शुरू किया, कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया जो आस पास के करीब एक किलोमीटर तक फैल गया, गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग अपने मुंह पर मास रुमाल व गमछा लपेटे हुए वहा मौजूद रहे, पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी, एनडीआरएफ टीम लोगों को रेस्क्यू कर मलबे से निकाल कर इलाज के लिए भेज रही है, मलवे में काफी लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसे हटाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है ,
Share: