प्रयागराज नैनी के नए यमुना ब्रिज के आगे लैप्रोसी चौराहे के पास आज तेज रफ्तार मारुति अर्टिगा कार और एक्सयूवी कार के बीच तेज रफ्तार होने की वजह से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि एक गाड़ी के परचख्खे उड़ गए, दूसरी गाड़ी टक्कर के बाद पलट गई, दोनों वाहनों की टककर मे तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक टकराने की आवाज गयी, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए गाड़ी में फंसे लोगों की मदद करने में जुट गए, मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज होने की वजह से उसका ड्राइवर उसमे बुरी तरह से फंस गया था, गाड़ी के गेट को तोड़कर बढ़ी मुश्किल से ड्राइवर को बाहर निकालना पड़ा, दुर्घटना में दोनों गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, के अन्य घायल हो गए, दुर्घटना के पीछे का कारण दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है ,
Share: