Advertisement

प्रतापगढ़ के राजा भैया ने विजयदशमी पर करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का किया शस्त्र पूजन

प्रतापगढ़ के राजा भैया ने विजयदशमी पर करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का किया शस्त्र पूजन
प्रतापगढ़ कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने विजयदशमी पर करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का बेंती राजभवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक शस्त्र पूजन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, विजयदशमी के पावन पर्व पर कुंडा के बेंती राजभवन में पुरानी परंपरा के अनुसार राजा भैया ने अपने पुश्तैनी राजभवन में शस्त्र पूजन किया, इस बार शस्त्रों के जखीरे में इजाफा देखने को मिला है, पिछले साल जहाँ करीब तीन सौ हथियार पूजे गए थे, वहीं इस बार मुख्य हॉल में पांच सौ से अधिक आधुनिक और पारंपरिक हथियारों को सजाया गया, राजभवन के पुरोहितों और वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा की गई, राजा भैया ने एक-एक शस्त्र पर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की और आरती की, ये परंपरा राजा भैया का दशकों पुराना अनुष्ठान है जिसे राजा भैया हर विजयदशमी पर निभाते हैं, पिछले साल ठीक इसी पूजन से पहले राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर राजा भैया पर अवैध और विदेशी हथियारों का जखीरा रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया था, राजा भैया की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये सभी हथियार वैध हैं, 30 से ज्यादा हथियार उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के नाम पर लाइसेंसी हैं, बाकी उनके ब्लॉक प्रमुखों, प्रधानों और समर्थकों के हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें