Advertisement

एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ के सात फेरे लेकर प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, एक पेड़ में रूपट्टे से लटके मिले दोनो के शव

एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ के सात फेरे लेकर प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, एक पेड़ में रूपट्टे से लटके मिले दोनो के शव
यूपी के सीतापुर से सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं, सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने सामाजिक बंदिशों के आगे घुटने टेकने के बजाय मौत का रास्ता चुन लिया, शुक्रवार शाम से लापता एक युवक और युवती के शव आज सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटके हुए मिले हैं, चौंकाने वाली बात यह है कि दम तोड़ने से पहले दोनों ने पेड़ के फेरे लेकर शादी रचाई थी, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा गया, मामला थाना संदना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव का है, यहां के रहने वाले 22 वर्षीय प्रियवंश और 19 वर्षीय रजनी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों के बीच जाति की एक ऐसी दीवार थी जिसे समाज पार करने की इजाजत नहीं देता, युवक आरख और युवती नाई जाति की थी, परिजनों ने युवती रजनी की शादी कहीं और तय कर दी थी, जिसका तिलक कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था, अपनी मोहब्बत को बिखरता देख दोनों मानसिक तनाव में आ गए, शुक्रवार शाम को दोनों अचानक घर से लापता हुए और शनिवार सुबह दोनों के शव एक ही दुपट्टे के दो फंदों के सहारे लटके मिले, मौके से पेड़ के नीचे सिंदूर, बिंदी और श्रृंगार का सामान बिखरा पड़ा था, पेड़ के चारों तरफ परिक्रमा के निशान थे और मृतका की मांग में ताजा सिंदूर भरा हुआ था, आशंका है कि दोनों ने इसी पेड़ को गवाह मानकर सात फेरे लिए और फिर हमेशा के लिए एक हो गए, घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व आलाधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्यों को जुटाया, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें