Advertisement

मिर्ज़ापुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी पाने वालो पर 08 पर मुकदमा दर्ज सेवा समाप्त की गई

मिर्ज़ापुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी पाने वालो पर 08 पर मुकदमा दर्ज सेवा समाप्त की गई
मिर्ज़ापुर में यूपी पुलिस की सीधी भर्ती 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी पाने वाले आठ सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया है, जिसमे एक महिला सिपाही भी शामिल है, इन सभी को 26 अप्रैल को दीक्षांत परेड संपन्न होने पर नियुक्ति मिली थी, प्रतापगढ़ सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में कूटरचित दस्तावेज से नौकरी का लाभ प्राप्त करने वाले मिर्जापुर के आठ आरक्षियों की सेवा प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार को समाप्त कर दी, ये सभी लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल किया था, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजेश यादव की तहरीर नगर कोतवाली पुलिस ने आरक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है , यूपी सिपाही भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक 67 जनपदों में हुई थी, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण के लिए अलग अलग जिलों की पुलिस लाइन में हुआ, 26 अप्रैल को परेड संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी, इस मामले में प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अभयराज सिंह ने मिर्जापुर जिले के थाना विंध्याचल स्थित जासा बखौरा निवासी आरक्षी शुभम दुबे के खिलाफ शिकायत बांदा जिले के एसपी से की थी, अधिवक्ता का आरोप है कि नौकरी का लाभ पाने के लिए शुभम दुबे ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण लगाया है, बांदा एसपी ने शिकायत का संज्ञान लेकर जांच की, प्रमाण पत्र कूटरचित मिला, बांदा पुलिस ने जानकारी एसपी प्रतापगढ़ को दी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें