सावधान साइबर ठगों ने अपनाया नया तरीका, परिवार का एक्सीडेंट बताकर इलाज के नाम पर ठगी
सावधान रहिये सतर्क रहिये, क्यों कि साइबर ठगों ने आपको ठगने का एक नया तरीका निकाला है, आपके परिवार की सारी जानकारी पता करने के के बाद आपको फोन करेंगे कि आपके भाई, आपके पिता का या अन्य परिवार के सदस्य का एक्सीडेंट हो गया है, उनकी हालत बहुत खराब है, उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, आप लोग जल्दी से आये, उनके इलाज के लिए आप तुरंत 25 हजार रुपया भेज दे, ताकि उनका इलाज शुरू कराया जा सके, इसके प्रूफ के लिए ठग हॉस्पिटल के एक फर्जी सिक्योरिटी गार्ड से आपकी बात भी करते है, और आप हड़बड़ाहट में पैसा भेज कर उनके ठगी का शिकार हो जाएंगे, इसलिए सावधान रहिये सतर्क रहिये, ऐसी घटना आज जनपद चंदौली हुई, परिवार में फोन कर बड़े भाई के भीषण एक्सीडेंट की सूचना देकर 25000 रूपए का चूना लगा दिया गया, ठगे जाने के बाद पीड़ित को कुछ शंका हुआ तो उसनेअपने बड़े भाई के नम्बर पर फोन किया, टी पता चला कि वह तो घर पर आराम कर रहे है, पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम में आन लाइन एफआईआर दर्ज करा, न्याय की गुहार लगाया ,