मिर्ज़ापुर नटवा में गाड़ी हटाने को लेकर दबंगों ने किराने की दुकान पर चढ़कर की तोड़फोड़ दुकानदार को पिट किया लहूलुहान
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित एक जनरल स्टोर के दुकान के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दुकानदार और दबंगों के बीच कहा सुनी हो गयी थी, थोड़ी देर बाद दबंग युवक अपने साथ अन्य कई युवक को लेकर दुकान पर चढ़कर दुकान में तोड़फोड़ की साथ ही दुकानदार को दबंगो ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जिसमें दुकानदार घायल होकर लहूलुहान हो गया, इस दौरान बीच बचाव करने आये दुकानदार के पड़ोसी को भी दबंगो ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया, घटना बीती देर रात की है, इस मामले में पीड़ित ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल