वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट से कोहरा की वजह से आठ उड़ानें निरस्त यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा
वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट से कोहरा की वजह से आज आठ उड़ानें निरस्त कर दी गयी , जिसकी जानकारी होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया , एक ओर जहां कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित है , तो दूसरी तरफ इसका असर रेल यात्रा से लेकर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है, कोहरा के चलते आज बाबतपुर एयरपोर्ट से आठ फ्लाइटें निरस्त हो गईं , मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की सात और स्पाइस जेट की एक उड़ान निरस्त हुई , तो वही अकासा एयरलाइंस का बंगलुरू का विमान लगभग 3 घंटे की देरी से पहुंचा, इंडिगो मुंबई का विमान तीन घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलुरू का विमान आई एक्स 1622 दो घंटे, इंडिगो कोलकाता 6ई 822 दोघंटे, इंडिगो हैदराबाद का विमान 6ई 915 दो घंटे, एयर इंडिया का दिल्ली विमान एआई 406 लगभग पांच घंटे लेट रही , इंडिगो का विमान 6ई 2362 लगभग चार घंटे, स्पाइसजेट गिल्ली का विमान एसजी 2714 दो घंटे की देरी और एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान आई एक्स 184 अपने निर्दारित समय शाम के पांच बजे से आठ घंटे की देरी से रात 1.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा , एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं , यात्रियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये सूचनाएं विमान कंपनियां भेज रही हैं ,