लखनऊ अग्निकांड को लेकर सीएम ने देर रात की आवास पर हाई लेवल मीटिंग दे सकते है सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा निर्देश
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में दुःखद घटना अग्निकांड घटित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात आवास पर हाई लेवल मीटिंग की, प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने कल लखनऊ अग्निकांड के बाद अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिए थे, अलीगढ़ में जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल थे, उसी दौरान लखनऊ अग्निकांड की जानकारी मिलते ही फौरन लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे, घटना स्थल का मुख्यमंत्री ने दौरा भी किया था, उसके बाद देर रात्रि अपने आवास कालिदास मार्ग पर अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमे DGP राजीव कृष्ण, और ACS गृह संजय प्रसाद बैठक में मौजूद, LDA, नगर निगम और फायर विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे, अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियो पर काफी नाराज दिखाई पड़े, मुख्यमंत्री ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, प्रदेश में घटित हो रही दुर्घटनाओ को लेकर सुरक्षा मानकों को लेकर मुख्यमंत्री कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं ,