वाराणसी दशाश्वमेध घाट पर नया वर्ष मनाने वालो के हजारो सैलानियों से पटा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की आरती में हुए शामिल
वाराणसी दशाश्वमेध घाट पर वर्ष 2023 के अंतिम दिन और नये वर्ष 2024 को मनाने वालो के हजारो सैलानियों से भर गया , आज देर शाम बड़ी हजारो की संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा की आरती में शामिल भी हुए , वाराणसी में नया वर्ष मनाने वालो के कारण गंगा घाट सैलानियों से खचाखच भर गया , दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात माँ गंगा की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए , इस दौरान गंगा सेवा द्वारा 1100 दीपो से 2024 स्वागतम् लिख कर देश की समृद्धि में मां गंगा के तट पर दीप दान किया गया , इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा सेवा निधि के होने वाली दैनिक गंगा आरती में शामिल होकर आने वाले वर्ष 2024 का भव्य स्वागत किया ,