लखनऊ मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन और बढ़ेगी ठंड कप कपाएगी पछुवा हवा
लखनऊ मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले तीन दिनो में और ठंड बढ़ेगी , चल रही पछुवा हवाएं शरीर को और कप-कपाएगी , इस माह औसत से अधिक वर्षा का होने की सम्भवना है , मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पूरे प्रदेश में दिखेगा, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी , उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का कहर भी जारी रहेगा , लगातार बढ़ते ठंड से दिन और रात की गलन ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, जिसकी वजह से लोग अपने घरों में दुबके पड़े है,