लखनऊ में सम्मानित हुए सभासदों को मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी आज प्रधान कार्यालय पर किया सम्मानित
लखनऊ में सम्मानित हुए मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के सभासदों को बीते जनजागृति दिवस के अवसर पर लखनऊ में नगर विकास मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था , आज मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी सभी चारो सभासद अलंकार जायसवाल, इंद्रजीत पटेल, दुर्गा प्रसाद यादव, संदीप तिवारी को अपने कार्यालय पर सम्मानित किया , आज पालिका के प्रधान कार्यालय पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी उन चारो सभासद को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया , सम्मानित किए गए चारो सभासदों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2.0 के दौरान बेहतरीन सुझाव दिया था, इनके सुझावों को शासन स्तर पर सराहा गया था, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के पहली बैठक में इन सभी सभासदों को बुलाकर आज सम्मानित किया गया, बरौंधा वार्ड से सभासद संदीप तिवारी ने मिर्ज़ापुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बातो को मंच के माध्यम से रखा था, इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की आज लखनऊ में सम्मानित हुए चारो सभासद को सम्मानित किया गया है, इंदौर की तर्ज पर मिर्ज़ापुर की रैंकिंग तो नही आ सकती, लेकिन हम सभी को मिलकर मीरजापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करना होगा, वार्ड के सभी सभासद, को समिति के सदस्य और जनता के साथ एक परिवार के रूप में कार्य करना होगा, एक अच्छी कार्य योजना बनाकर समाज को साथ लेकर मिर्ज़ापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा, इस मौके पर सभासद कमलेश मौर्या, राकेश यादव, रतन बिंद, रूपेश यादव, नीरज गुप्ता , प्रभारी ईओ सुधीर वर्मा, ओएस विनोद गुप्ता, राजकुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे,