यूपी में ओटीएस स्किम खत्म होते ही बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से सख्ती से करेंगी वसूली
यूपी में बिजली बकायेदारों के लिए चल रहे ओटीएस स्किम का फायदा जो उपभोक्ता नही ले रहे है, आने वाले समय मे स्किम खत्म होते ही बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली कंपनियां सख्ती से बकाया वसूल कर सकती है , मिली जानकारी के अनुसार यूपी में बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के समाप्त होने पर बिजली कंपनियां ऐसे उपभोक्ताओं से सख्ती से पेश आएंगी, पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डाo आशीष गोयल ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि ओटीएस का लाभ जो बकायेदार नहीं लेंगे उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित इस समीक्षा के दौरान चेयरमैन ने कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ ही उपभोक्ता सेवा में और सुधार किया जाए , बिजली महकमे के जो अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में ओटीएस का बेहतर परिणाम नहीं देंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी , उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों व मुख्य अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि खराब परफार्मेंस वाले अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाए ,