यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित एक स्कूल में सबसे पहले मतदान किया , आज निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी के 9 मंडलो के 37 जिलों में मतदान जारी है , जिसमे 10 नगर निगमों में महापौर 820 पार्षदों , 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है , तो वही 275 पंचायत अध्यक्ष और 3,645 नगर पंचायत सदस्य के भी किस्मत का फैसला होना है , आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा , आज जिन जिलों में मतदान जारी है वो है , सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर में वोटिंग चल रहा है ,