मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र की नवागत पुलिस उपाधीक्षक सी.ओ. गायत्री यादव ने अपना कार्यभार ग्रहण किया
मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र की नवागत पुलिस उपाधीक्षक सी.ओ. गायत्री यादव ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया, इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, वर्ष 2023 बैच की गायत्री यादव का स्थानांतरण सीओ यातायात मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक चुनार के पद पर किया गया, सी.ओ. गायत्री यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण महिला सुरक्षा तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक थाम उनकी प्राथमिकता रहेगी ,