मौनी अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 7.21 बजे से लग रही जो 10 फरवरी को सुबह 5.06 बजे तक रहेगी
सनातन धर्म में माघी स्नान का प्रमुख स्थान मौनी अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 7.21 बजे से लग रही जो 10 फरवरी को सुबह 5.06 बजे तक रहेगी , शास्त्रों के अनुसार पांच प्रमुख स्नान में मौनी अमावस्या का विशेष महत्ता है, इस बार मौनी अमावस्या पर मिल रहे महोदय योग से महापुण्यदायी होगी, इस योग के साथ ही दिन भर और कई शुभ योग मिल रहे हैं, इसमें सर्वार्थ सिद्धि व यायीजय योग शामिल हैं , इस बार अमावस्या का क्षय है, महोदय योग एक लंबे अंतराल के बाद आता है, योग में स्नान का सौभाग्य जीवन में एक या दो बार ही मिल पाता है , मौनी अमावस्या माघ मास का तीसरा प्रमुख स्नान होता है , इस स्नान पर्व पर प्रयाग संगम पर डुबकी का विशेष महत्व है, गंगा स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देना चाहिए, स्नान के साथ दान करने का विशेष महत्ता है ,