मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मिर्ज़ापुर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पुण्यतिथि पर गणेशगंज स्थित अपने निवास पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया, ऐसे मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि धूल और धुएँ की बस्ती में पले एक साधारण अध्यापक के पुत्र श्री अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने, उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था, अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय के सांसद रहे, उनके अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की संकल्पशक्ति,भगवान श्रीकृष्ण की राजनीतिक कुशलता और आचार्य चाणक्य की निश्चयात्मिका बुद्धि थे, उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्रसेवा के यज्ञ में अर्पित किया, उनका उद्घोष था, हम जिएँगे तो देश के लिए, मरेंगे तो देश के लिए, आज भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुण्यतिथि पर उनको नमन किया, भारतीय जनता पार्टी उनके दिए गए आदर्श और उद्देश्यों का अनुपालन कर विकसित भारत की परिकल्पना साकार करने की नींव रख रही है, इस मौके पर रामआसरे सरोज, प्रदीप सोनकर, चंद्रांशु गोयल, प्रीतम केसरवानी, उमेश गुप्ता,मनीष गुप्ता, डॉ•अमित सिन्हा, कृष्ण मोहन कसेरा, शिवांशु सिंह, सहित तमाम अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,