मिर्ज़ापुर सड़क दुर्घटना कानून को लेकर चल रहे हड़ताल से प्रदेश भर में पेट्रोल डीजल को लेकर मारामारी शुरू
मिर्ज़ापुर सड़क दुर्घटना कानून को लेकर चल रहे ट्रक और बसों के हड़ताल के चलते एक ओर जहां यात्रियों को आवागमन करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , तो वही ट्रको की हड़ताल से मिर्ज़ापुर सहित पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल डीजल की किल्लत सामने आना शुरू हो गया , पेट्रोल डीजल को लेकर हर पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने को लेकर मारामारी शुरू हो गयी है , कुछ पेट्रोल पम्प पर तो पेट्रोल नही है का बोर्ड भी लगना शुरू हो गया है , नये कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है, ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल को अगर सरकार की ओर से जल्द समाप्त नही कराया गया तो खाने पीनी के सामान का रेट भी आसमान की ऊँचाई पर पहुंच सकता है , हड़ताल की वजह से तेल डिपो से पेट्रोल पंप पर तेल की सप्लाई बाधित है , जिसके चलते कुछ पेट्रोल पम्प पर तेल खत्म हो चुका है, तो कुछ पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने के कगार पर है , जिन पेट्रोल पंप के पास तेल है वहाँ पर लोगो की लगी भीड़ देखी जा रही है , जनता हड़ताल की ख़बर सुनकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डीजल भरवाकर टँकी फुल करवाने पहुंच रही है , ड्राइवर के निरंतर चल रहे हड़ताल ने देशभर में इतनी विकट स्थिति उत्पन्न कर दी कि देशभर के लोगों ने अपने-अपने वाहन उठाकर पेट्रोल टंकी की ओर भागते नजर आ रहे है ,