मिर्ज़ापुर सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकरी के अनुसार अभियुक्त आर्यन कुमार पुत्र चन्द्र ज्योतिमणी उर्फ राजकुमार निवासी मेड़िया थाना चुनार के द्वारा सोशल मीडिया प्लेट्फार्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व अभद्र टिप्पणी प्रसारित कर आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सामप्रदायिकता एवं अराजकता फैलाने के सम्बन्ध में थाना चुनार पर दर्ज धारा 299 बीएनएस व 67 आई.टी. एक्ट मामले में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए फरार अभियुक्त आर्यन कुमार पुत्र चन्द्र ज्योतिमणी उर्फ राजकुमार निवासी मेड़िया थाना चुनार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए भेजा गया ,