मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन आज विन्ध्याचल मां विंध्यवासिनी देवी के धाम पहुंचकर पक्का घाट, पुरानी वी0आई0पी0 एवं परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए बनाए गए खराब इनक्लोजरो को ठीक कराए, दर्शनार्थियों भीड़ को देखते हुए डयूटी में लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने तैनाती स्थल पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के निर्वहन करें, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ,