मिर्ज़ापुर सपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस मनाया अस्पताल में मरीजो को फल व ब्लड डोनेट किया भंडारा
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने आज बड़े ही धूमधाम से जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में अपने राष्ट्रीय अश्य्क्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस मनाया, इस मौके पर 53 पाउण्ड का केक काटा गया, ऐसे मौके पर अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया, साथ ही ब्लड डोनेट कर पौधारोपण भी किया गया, उसके बाद पार्टी कार्यालय पर एक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 5000 से अधिक लेागो को भोजन वितरण किया गया, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केट काटा और इस अवसर पर अखिलेश यादव जी को दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सपा की सरकार बनेगी, जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा के माध्यम से मनाना हम सबके लिए गर्व की बात है, इस मौके पर नेता विरोधी दल विधानसभा परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा यह कार्यक्रम साबित करता है कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत और अवसर पहुंचाने का कार्य करती है ,