मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने लिया जायजा
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0 पी0 सिंह, मिर्ज़ापुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम व परिसर सहित गंगा घाटों पर भ्रमण करते श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया, इसी क्रम में सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को चेक किया गया, निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियो व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, विन्ध्यचाल माता के धाम में मौनी अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन पूजन करने आते है, उनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने विन्ध्याचल धाम का भ्रमण कर निरीक्षण किया ,