मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में गो तस्कर गिरोह के फरार दो तस्कर गिरफ्तार स्कार्पियों गाड़ी बरामद 12 विभिन्न मुकदमे है दर्ज
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने गो-तस्कर गिरोह के फरार चल रहे दो तस्कर को आज गिरफ्तार किया गया, उनके पास से स्कार्पियों गाड़ी बरामद संख्या UP 35 AQ 8228 व 02 मोबाइल फोन बरामद किये, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार 1. अजय बाबा उर्फ अजय कुमार चौबे पुत्र लल्लन चौबे निवासी तिवारी डेहरिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर, बिहार व 2. राजेश कुमार चौधरी पुत्र नरेन्द्र पासी निवासी रामपुर थाना रोहनिया जनपद कैमूर बिहार, के ऊपर धारा 109(1) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित कई मामले दर्ज है, इनका एक संगठित गिरोह है, जिसमें इनके द्वारा गोवंशों को वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार व अन्य प्रदेश ले जाते है, इस दौरान उक्त स्कार्पियों की मदद से आगे-आगे चलते है तथा निगरानी करते है कि कोई पुलिस चेकिंग या बैरियर तो नही है, इस प्रकार इनके द्वारा गोवशों से लदे वाहनों को पास कराया जाता है, थाना लालगंज पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया ,