मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में मण्डलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने श्रद्धालुओ के भीड़ का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में प्रयागराज महाकुम्भ से दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए, आज मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षत्र आर.पी. सिंह ने धाम परिसर में भ्रमण कर श्रद्धालुओ के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही नटवां तिराहा, विन्ध्याचल टोल प्लाजा, गैपुरा चौराहा सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों का यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ,