मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल दर्शन करने पहुचे कैबिनेट मंत्री का मड़िहान विधायक ने किया स्वागत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन करने पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के मिर्ज़ापुर आगमन पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर मंत्री जी को माँ विंध्यवासिनी देवी की चुनरी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया , उसके बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विन्ध्याचल पहुचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर विंध्यकॉरिडोर का निरीक्षण किया , इस मौके पर मंडलायुक्त डा मुथुकुमार स्वामी बी एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मंत्री जी को देवी माँ का चित्र भेंटकर अभिनन्दन किया , जिलाधिकारी ने मंत्री जी को विंध्य कारीडोर के प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से कार्यवृत्त की जानकारी दी , मंत्री जी के दर्शन पूजन से लेकर निरीक्षण के दौरान तक पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,