मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही करते हुए, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अंशु पुत्र मिश्रीलाल निवासी असवा थाना जिगना को धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,