मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह में खड़ी ट्रक में घुसी कार दो की मौत चार घायल दो बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह मिर्ज़ापुर हनुमान हाइवे पर बीती रात करीब दो बजे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करके अपने घर कटनी मध्यप्रदेश वापस जा रहे श्रद्धालु की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परचख्खे उड़ गए, दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी, तो वही चालक सहित परिवार के चार घायल बुरी तरह से घायल हो गए, जब कि कार सवार दो छोटे बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित रहे, घटना रविवार की रात दो बजे हुई, संभावना जताई जा रही है कि कार ड्राइवर को रात होने की वजह से नीद लगने की वजह हो सकती है, पुलिस द्वारा बताया गया कि रविवार की रात समय करीब-02.00 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के ग्राम लहुरियादह के पास मिर्ज़ापुर-हनमुना हाइ-वे के किनारे खड़ी ट्रक संख्याःUP67 AT 0054 में आर्टिका कार संख्याः MP21 ZD 7405 पीछे से ट्रक में घुस गई, जिसमें कार सवार- 1. विकास पुत्र धानू ताम्रकार उम्र करीब-35 वर्ष व 2. सोनम ताम्रकार पत्नी विकास दुर्ग उम्र करीब-31 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना बरही, जनपद कटनी मध्य प्रदेश की मौके पर मृत्यु हो गयी, तथा कार चालक हिमान्शु पुत्र लखनलाल ताम्रकार उम्र करीब-27 वर्ष निवासी उचेहरा थाना उचेहरा जनपद सतना मध्यप्रदेश व कार सवार-1. हीरालाल पुत्र अवन्ती उम्र करीब-23 वर्ष निवासी छिदिया थाना बरही जनपद कटनी मध्य प्रदेश 2.सश्रम पुत्र प्रहलाद उम्र करीब-17 वर्ष 3.राधा पुत्री प्रहलाद 4.शिवांश उम्र करीब-04 वर्ष 5.रूद्र उम्र करीब-02 वर्ष पुत्रगण विकास निवासीगण ग्राम बरही थाना बरही, जनपद कटनी मध्य प्रदेश घायल हो गये, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना ड्रमण्डगंज पुलिस पहुंचकर घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया गया, तथा मृतक 02 के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी,