मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी, धमकाने व धर्म परिवर्तन मामले में दो गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने से धमकाने व धर्म परिवर्तन की बात करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा , दरसल विन्ध्याचल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी, धमकाने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 506 भादवि 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष विन्ध्याचल दयाशंकर ओझा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी 1. समीर हाशमी पुत्र मुबारक अली, 2. सलमान उर्फ कमालुद्दीन पुत्र यासिन हाशमी निवासीगण स्टेट बैंक के पास स्टेशन रोड थाना विन्ध्याचल को धारा 506 भादवि 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को जेल भेजा ,