मिर्ज़ापुर विक्रमशिला एक्सप्रेस में सफर कर रहे झारखंड के यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन में मौत
मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर पहुचने से पहले विक्रमशिला एक्सप्रेस में झारखंड के रहने वाले एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, जिसकी सूचना मिलते ही ट्रेन रुकने पर बोगी में पहुंचकर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर भगत पुत्र स्वo विलास भगत जो सिमरा कित्ताघाट झारखंड के रहने वाला था , जो भागलपुर से नई दिल्ली के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस से सफर काम करने जा रहा था , सफर के दौरान ही मिर्ज़ापुर से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में यात्री की मौत हो गयी ,