मिर्ज़ापुर लूटकांड में मृत्यक गार्ड के परिजनों ने अस्पताल चौकी पर बीती रात किया हंगामा
मिर्ज़ापुर लूटकांड में गोली लगने से घायल कैश वैन के गार्ड की मौत के बाद बीती रात उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अस्पताल चौकी पर उचित मुआवजा व मृत्यक गार्ड की पत्नी को नौकरी देने मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया , मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया , हम आपको बता दे कि बीते मंगलवार 12 सितम्बर को चील्ह कोन ब्लाक के रहने वाले जय सिंह कैश वैन में गार्ड की नौकरी करते थे , कैश वैन को लूटने आये लुटेरों ने उन्हें कई गोली मारकर कैश बॉक्स लेकर फरार हो गये थे , इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गयी , पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए परिजनों ने अस्पताल चौकी पर बीती रात कार्यवाही, मुआवजे व पत्नी को नौकरी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था , उनका कहना था गार्ड जय सिंह की दो बच्चियों को पढ़ाई लिखाई का भी इन्तेजाम किया जाए , मौके पर पहुचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया ,