मिर्ज़ापुर लालडिग्गी पार्क में कांग्रेसियों ने दिल्ली की साक्षी को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर नगर के लालडिग्गी पार्क में आज कांग्रेस नेताओ ने बीते दिनों दिल्ली में साक्षी की दर्दनाक हत्या पर मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर आज लालडिग्गी पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक अपने पार्टी के तमाम अन्य नेताओं के साथ पहुचकर दिल्ली की साक्षी के लिए श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि दिया , मिर्ज़ापुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने मांग करते हुए कहा कि साक्षी की हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए , तो वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ,ताकि फिर कभी दूसरी लड़की के साथ ऐसी घटना घटित करने की हिम्मत कोई और न कर सके , कार्यक्रम में सभासद राम यादव , अर्चना चौबे , अंकुर श्रीवास्तव , आजाद अबरुन , निशा सगीता तिवारी , शबनम अंसारी , मुकुंद सोनकर रियाज अहमद अजय कनोजिया अर्जुन पाण्डे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ,