मिर्ज़ापुर लालगंज हत्याकांड ग्राम सभा में नहीं चली धांधली तो प्रधान ने करवा दी पंचायत मित्र राजीव मौर्य की हत्या
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में बहुचर्चित हत्याकांड का आखिर खुलासा हो ही गया , जिसमे पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी समेत 5 बीजेपी नेताओं पर दर्ज हो गया था मुकदमा , सरकार पक्ष के हाईप्रोफाइल लोगो पर दर्ज मामले में सही से जांच की गई तो पता चला कि ग्राम प्रधान की ग्राम सभा में धांधली नही चल रही थी, तो प्रधान ने ही पंचायत मित्र राजीव मौर्य की हत्या करवा दी , परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर इस हत्या में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, इसके बाद जिले में भूचाल सा आ गया था , बीते 5 जून को वाहन से दुर्धटना कर पंचायत मित्र राजीव कुमार मौर्य की हत्या कर दी गयी थी, परिजनों की ओर से दी गयी तहरीर पर केस दर्ज होने की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो अगले दिन भाजपा के कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध जताते हुए लालगंज थाना पर पहुंचकर घेराव कर दिया, तो दो दिन बाद मृतक के भाई और मौर्य समाज के लोगो द्वारा जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन करने लगे , पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर छानबीन में जुटी रही, आज शुक्रवार को पुलिस ने पूरे घटना का खुलासा किया, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि राजीव कुमार मौर्य कोठी ग्राम पंचायत में पंचायत मित्र के रूप में कार्यरत था, मृतक द्वारा ग्राम प्रधान राम नरेश मौर्य के मनरेगा योजना में कराए जा रहे अनैतिक कार्यों का विरोध किया जाता था, जिसके कारण ग्राम प्रधान और मृतक के बीच विवाद वह गाली गलौज के साथ मारपीट भी ब्लॉक पर हो चुकी थी, प्रधान ग्राम सभा से अवैध कमाई नहीं होने से काफी परेशान था , जिसकी वजह से ग्राम प्रधान रामनरेश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र बनाकर राजीव मौर्या की चार पहिया वाहन से दुर्घटना कर कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया , घटना का खुलासा करते हुए इसमें शामिल ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, सभी को जेल भेजा जा रहा है ,