मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के बामी गांव में अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , बताया गया कि बीते दिनों शराबी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से मारा पीटा था कि इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी , इस सम्बंध में थाना लालगंज पर ड्रमण्डगंज क्षेत्र के ग्राम बिलरा पटेहरा की रहने वाली सपना सिंह ने अपनी बहन के पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया , तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 498ए, 323, 304 में मामला दर्ज कर जितेन्द्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी बामी थाना लालगंज को गैर इरादतन हत्या व मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,