मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में दो पिकअप गाड़ी से 19 मवेशी बरामद तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में आज पुलिस ने दो पिकअप गाड़ी से 19 मवेशी को बरामद कर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार राय, उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक राधेश्याम ने पुलिस टीम ने मुखबिरी की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से पिकअप वाहन संख्या UP 60 AT 7497 व UP 67 AT 6529 से कुल 19 मवेशी को बरामद किया, साथ ही तीनों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 03 अवैध चाकू भी बरामद किया, पुलिस ने थाना लालगंज पर धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर तीनो अभियुक्त को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया ,