मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में खड़ी ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर एक चालक की मौत दूसरा घायल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम पटेहरा पाण्डेय हाइवे के पास खड़ी ट्रक में सामने से आ रही दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया , जिसमे एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तो वही दूसरे ट्रक का चालक बुरी तरह से घायल हो गया , मिली जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्र के ग्राम पटेहरा पाण्डेय हाइवे पर दो ट्रक जिसका नं0 MH 40 BG 9322 व दूसरी ट्रक नं0 AP 39 Y 8519 की टक्कर हो गयी , जिसमे ट्रक MH 40 BG 9322 के ड्राइवर लल्लन मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा निवासी महोली थाना दरवाई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा दुसरे ट्रक ड्राइवर अजय जायसवाल पुत्र राम सुशील जायसवाल निवासी रीवा मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गये , सूचना मिलने पर थाना लालगंज पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल ड्राइवर को एंबुलेंस की मदद से मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया , पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,