मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र मे बाणसागर की नहर में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के उसरी पांडे के पास में बाणसागर की नहर में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार बाणसागर नहर के ऊपर बन रहे रोड पर काम कर रहे मजदूर का लड़का बादल पुत्र राजेंद्र उम्र करीब 8 वर्ष खेल रहा था , जो नहर के पानी मे पत्थर फेंकने के दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर में डूबने से उसकी मौत हो गयी , काम कर रहे मजदूर राजेंद्र बिहार के जहानाबाद थाना शकूराबाद के रहने वाले है , जो बाणसागर नहर के ऊपर बन रहे रोड पर मजदूरी का काम कर रहे थे , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना लालगंज पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा पूरी की जा गयी ,