मिर्ज़ापुर राजनीत के षणयंत्रकार अपने गुरु के साथ मिलकर सपा के मेन स्टम्प को उड़ाया
मिर्ज़ापुर जनपद के राजनीति के महान खिलाड़ी फील्डिंग का ताना बाना बुनने वाले षणयंत्रकार कहे जाने वाले मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बसपा को झटका देने के बाद आखिरकार आज सपा को भी बड़ा झटका दे दिया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने राजनीतिक गुरु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी के मेन स्टम्प को उड़ाकर उनके पूरे लावलश्कर के साथ भाजपा में शामिल करा दिया , राजनीत के जानकारों की माने तो छानबे विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले गुरु और शिष्य मिलकर सपा के उस विकेट को उड़ा दिया जो कई बार लालगंज क्षेत्र से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बने साथ ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके है , छानबे विधानसभा क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण राजनेता को गुरु शिष्य मिलकर साइकिल से उतारकर कमल के फूल की माला गले मे डाल सपा खेमे में हलचल मचा दिया , छानबे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन प्रत्याशी को इसका सीधा फायदा मिलता दिखाई पड़ रहा है , हम आपको पूरी खबर विस्तार से बताते है , सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले लालगंज के निर्विरोध चुने जाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख जय सिंह आज अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की मौजूदगी में साइकिल की सवारी छोड़ भाजपा के कमल की माला पहन लिया , हलिया क्षेत्र में अपना दल यस तथा निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मंच से जनता से अपील किया कि अपना दल एस के प्रत्याशी रिंकी कोल को आप सभी लोग अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं , तो वही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अधिक से अधिक मतो से जिताने का कार्य करे , जिससे माननीय योगी जी और माननीय मोदी जी का हाथ मजबूत हो सके , इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष व अपना दल यस की प्रत्याशी रिंकी कोल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे ,