मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम रैकरा जंगल में पेड़ से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम रैकरा के पास के जंगल में एक पेड़ पर फांसी पर लटके एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया , मिली जानकारी के अनुसार जंगल में पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी पर लटके हुए एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना राजगढ़ पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करायी गयी , तो मृतक की पहचान महेन्द्र मौर्या उर्फ रन्नू पुत्र मटुकधारी मौर्या निवासी पेढ़ नौगढ़वा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब-37 वर्ष के रुप में हुई , राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की सारी कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,