मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक सिर्फ जन सेवा ही नही करते धार्मिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर लेते है हिस्सा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सिर्फ लोगो की जन सेवा कार्य के साथ साथ धार्मिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर शामिल होकर आशीर्वाद भी लिया करते है , आज विधायक जी अपने कई कार्यक्रमो के साथ साथ मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कलां ग्राम बसही मे संगीतमय श्री राम कथा कार्यक्रम में पहुँचकर कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज के वाणी से श्री राम कथा का रसपान कर आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया , तो वही ग्राम रजौहा मे आदि शक्ति मैरिज लान के उदघाट्न कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम जमुहार में पहुँचकर चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगो का हाल-चाल लिया , उसके बाद कई अन्य गांव में भी जाकर अपने ग्रामीणों का हालचाल लेते हुए ग्राम जरहां के रहने वाले बुद्धू सिंह पुत्र के निधन के समाचार पाकर उनके निवास पर पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,