मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया मुख्यमंत्री योगी जी का जन्म दिन
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी के जन्म दिन को सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया , दरसल आज मुख्यमंत्री योगी जी का 51वां जन्म दिन है , वैसे तो प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के जन्म दिन को मनाया गया , लेकिन पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा में सैकडों कार्यकर्ताओ व आम जनमानस के साथ केक काटकर मनाया , साथ ही मिर्ज़ापुर पवन पुत्र हनुमान जी के संकट मोचन मंदिर में पहुचकर उनके लम्बी आयु के लिए प्रार्थना किया , ऐसे मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने मुखिया मुख्यमंत्री जी के लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के सामने ललकारते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को आज उत्तर प्रदेश ही नही पूरे देश के लोग बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारते है , प्रदेश मे माफियाओ और संगठित गिरोह के अपराधियों के खिलाफ लगातार बुलडोजर की कार्रवाई से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की छवि एक सख्त राजनेता के रूप में बनी है , सोशल मीडिया पर युवा से लेकर बुजुर्ग तक मुख्यमंत्री जी को बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारते है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जब तक सम्बोधन करते रहे उनके हर शब्द पर तालियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही , मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं में विधायक जी ने अपने सम्बोधन से आज एक नया जोश भरने का काम किया , जो आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में नई ऊर्जा का काम करेंगी ,