मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अहरौरा में 100वे एपिसोड मन की बात को कार्यकर्ताओ संग सुना
मिर्ज़ापुर अहरौरा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में आज मोदी जी के 100वे एपिसोड मन की बात को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के संग बैठकर सुना , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वे एपिसोड रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम को आज पूरा किया , इस ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग भी की गयी , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वे एपिसोड मन की बात को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अहरौरा में बहुत पहले से ही बड़ी संख्या में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर प्रसारण का इन्तेजार करते रहे , मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के समाप्ति के बाद पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि हम सब लोग बैठकर यशस्वी प्रधानमंत्री जी की मन की बात के 100वे एपिसोड को सुन रहे हैं जिन्होंने देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में भारत का नाम वह यश कीर्ति बढ़ाई है , आज के इस एपिसोड को यूनेस्को ने भी लाइव प्रसारण करके मन की बात को विश्व स्तरीय कार्यक्रम बनाने का काम किया है , इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रहरी , नगर पालिका प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी सहित नगर के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे ,