मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में का भ्रमण कर तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाने लखनऊ के लिए हुए रवाना
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में का भ्रमण कर कही शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे, तो कही तिलक और शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधुओ को आशीर्वाद देने पहुंचे, उसके बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज होने पर जश्न मनाने के लिए दोपहर बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए , विधायक जी सर्व प्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलुवा में जयसिंह पटेल के सुपौत्री की शादी मे शामिल होकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद देकर पटेहरा कला के ग्राम मड़रिया में नीरज पटेल के यहां पहुंचकर तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, उसके बाद ग्राम खुटारी के रहने वाले प्रेमनाथ सिंह के पुत्र के तिलक मे शामिल होने पहुंच आशीर्वाद दिया , दोपहर बाद पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तीन राज्यो में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत मिलने पर लखनऊ प्रदेश के पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाने के लिए रवाना हो गए ,